संदेश

मैं और मेरे अनुसंधान

हमारे पिता पं श्री श्याम सुंदर वाजपेयी जी श्री करपात्री जी  महाराज  के शिष्य रहे थे |  मैं 5 वर्ष का था तभी  पिता जी का देवलोक गमन हो गया था | वे विभिन्न शास्त्रीय विद्याओं में पारंगत होने के साथ साथ  ज्योतिषशास्त्र के उद्भट विद्वान थे | उनके द्वारा किए गए अनुसंधानों से मुझे न केवल प्रेरणा मिली प्रत्युत पिता जी के ग्रंथ अनुसंधान आदि मुझे परंपरा से प्राप्त हुए | उन्हीं के आधार पर  प्रकृति और जीवन से संबंधित  प्राकृतिक घटनाओं के विषय में गणितीय अनुसंधान हमने लगभग 1980 में प्रारंभ कर दिए थे !उस समय वर्षा आँधी तूफानों आदि के विषय में पूर्वानुमान लगाया करते थे | उनमें से काफी पूर्वानुमान सच निकल जाया करते थे |अनुसंधानों में जो कमी छूट रही थी उसके लिए मुझे ज्योतिषमर्मज्ञ गुरु की आवश्यकता थी | इसके लिए सन 1986 में मैं वाराणसी में पढ़ने गया | वहाँ मुमुक्षु भवन के छात्रावास में रहकर गुरुजनों के घर जाकर उनसे अध्ययन करता था | विभिन्न गुरुजनों से अध्ययन किया आशीर्वाद लिया | उनमें गुरुवर पं श्री सत्यनारायण त्रिपाठी जी से ज्योतिष विद्या एवं वात्सल्य दोनों प्राप्...
  7 नंवबर 2024 से प्रारंभ हुआ है ,13 फरवरी 2025 से बढ़ना शुरू होगा (कुंभ में सूर्य शनि)15मार्च से(मीन में सूर्य राहु)  14 अप्रैल से 5 मई तक सूर्य के अलग होने से रोग  ठहरेगा !5 मई से 17 मई तक मीन में शनि और राहु दोनों ही हैं फिर धीरे धीरे शांत होगा !    10 जून से 1 अगस्त तक केतु मंगल सिंह राशि में साथ साथ होंगे  18 अगस्त से 18 सितंबर तक सूर्य और केतु सिंह में रहेंगे ! 19 सितंबर 2025 से 24 जनवरी 2026  तक शनि तथा राहु कुंभ राशि में ,इसमें बक्री 19 सितंबर से18 नवंबर तक  शनि बक्री रहेंगे | उसके बाद मार्गी होंगे |   14 फरवरी 2026  से सूर्य और 24 फरवरी 2026 से मंगल भी कुंभ राशि में राहु के साथ रहेंगे !15 मार्च 2026 से सूर्य मीन राशि के शनि के साथ आ जाएंगे जबकि मंगल राहु के साथ ही रहेंगे माननीय प्रधानमंत्री जी !                             सादर नमस्कार   विषय : महामारी की आगामी लहर के विषय में पूर्वानुमान निवेदन हेतु |  मह...

आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपको

  आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपको                                               सादरप्रणाम !  विषय :आईएमडी के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर आपके द्वारा दिये गए भाषण के विषय में विनम्र निवेदन !     महोदय,       भारतीय मौसमविज्ञान विभाग के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर आपने अपने भाषण भारत के पारंपरिक विज्ञान को घाघ भंडरी के लक्षण विज्ञान को उद्धृत किया इसके लिए आपको बहुत बहुत बधाई |       श्रीमान जी ! ऐसे विषयों पर अपने अनुसंधान कई बार मैं भारतीय मौसमविज्ञान विभाग के जिम्मेदार लोगों के सामने प्रस्तुत किए | उन्होंने प्राकृतिक घटनाओं के विषय में पूर्वानुमान लगाकर देने को कहे वे देता रहा |वे सही निकलते रहे | कई वर्ष ऐसा चलता रहा | जब ऐसे अनुसंधानों की मदद करने के विषय में उनके द्वारा दिए हुए बचन को निभाने की बारी आई तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि आपकी वैदिक य...

r t i

                                                               प्रेस विज्ञप्ति के लिए  पहले से पूर्वानुमान पता न होने के कारण प्राकृतिक आपदाएँ जब घटित होने लगती हैं तभी पता लग पाती हैं | उनसे सुरक्षा की तैयारी हो नहीं पाती है | जिससे जनधन का बहुत नुक्सान हो जाता है ! उनके विषय में पूर्वानुमान लगाना इसलिए असंभव है क्योंकि भविष्य में झाँकने के लिए कोई विज्ञान ही नहीं है |        भारत के प्राचीनगणितविज्ञान के द्वारा जिस प्रकार से सूर्य चंद्र ग्रहणों के विषय में सैकड़ों वर्ष पहले पूर्वानुमान लगा लिया जाता रहा है |उसीप्रकार से प्राचीनगणितविज्ञान के द्वारा प्राकृतिक घटनाओं के विषय में पूर्वानुमान लगाए जा सकते हैं | मैं पिछले 35 वर्षों से वर्षा आँधी तूफ़ान एवं वायुप्रदूषण  बढ़ने समेत विभिन्न प्राकृतिक घटनाओं के विषय में अनुसंधानपूर्वक  जो प...

RPS संस्थान

            राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोध संस्थान की  संपर्क योजना -    हमारे संस्थान का प्रमुख लक्ष्य है आपको अपनेपन के अनुभव के साथ आपका दुख घटाना , बाँटना   और सही जानकारी देना। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी ज्योतिष, कुंडली , वास्तु आदि के विषय में जानकारी लेने के लिए संस्थान द्वारा निर्धारित शुल्क चुकानी होती है | आप  धर्म एवं ज्योतिष विज्ञान से संबंधित प्रश्नों का ऑनलाइन उत्तर प्राप्त कर सकते हैं |    शिक्षा                       शिक्षा में यदि आपको बार बार असफलता मिलती जा रही है |बार बार प्रयत्न करने के बाद भी आप सफल नहीं हो पा रहे हैं |इसका मतलब आपको जिसप्रकार की शिक्षा में सफलता मिलनी है | आप उधर नहीं जा पा रहे हैं | आप किसी दूसरे प्रकार की शिक्षा के लिए अपना धन एवं समय ब्यर्थ लगाते जा रहे हैं |कुछ बच्चों के भाग्य में जिस क्षेत्र में जाकर सफल होना बदा होता है | उन्हें उस क्षेत्र में उनके माता पिता नहीं जाने देते ह...