प्रथम खंड(भूमिका)
वैज्ञानिक अनुसंधान और जवाबदेही विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग पर आश्रित व्यवस्थित विद्या ही विज्ञान है| किसी विषय के स्वभाव या सिद्धान्तों को समझने के लिये किये जाने वाली प्रक्रिया ही उस विषय से संबंधित वैज्ञानिक अनुसंधान है। विज्ञान तथ्य, सिद्धान्त और तरीकों को प्रयोग और परिकल्पना से स्थापित और व्यवस्थित करती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि प्रकृति के क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं ।प्रकृति में उपस्थित वस्तुओं के क्रमबध्द अध्ययन से ज्ञान प्राप्त करने को ही विज्ञान कहते हैं या किसी भी वस्तु के बारे में विस्तृत ज्ञान को ही विज्ञान कहते हैंं। इस दृष्टि से अनुसंधान प्रकृति से लेकर जीवन तक प्रत्येक क्षेत्र में हमेंशा चला करते हैं इसीलिए प्रत्येक क्षेत्र मे...